नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई.. चार माह से फरार अपराधकर्मी गिरफ्तार

NEWS

नवगछिया । नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या समेत अन्य कांडों में चार माह से फरार अपराधकर्मी लालू यादव को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस की यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। एसडीपीओ ओमप्रकाश ने मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि विगत 24 जनवरी को इस्माईलपुर हटिया बाजार में इस्माईलपुर निवासी मनोज मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक के परिजन के लिखित आवेदन पर 26 जनवरी को इस्माईलपुर थाना में हत्या, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। एसपी के निर्देशन में एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान कर कांड में संलिप्त कुख्यात अपराधकर्मी टुन्ना यादव को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इस हत्याकांड में चार माह से फरार चल रहे वांछित अपराधी इस्माईलपुर निवासी लालू यादव को मधेपुरा जिला से गिरफ्तार किया गया। अन्य फरार नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार लालू यादव पर इस्माईलपुर व गोपालपुर थाना में कई संगीन आपराधिक मामले पूर्व से दर्ज है। छापेमारी दल में इस्माईलपुर पुनि सह थानाध्यक्ष अमोद कुमार, सशस्त्र बल इस्माईलपुर व नवगछिया डीआईयू की टीम शामिल थी।