नवगछिया पुलिस जिला को छह स्थानों पर किया सील, 24 घंटे वाहनों की संघन जांच-Naugachia News

सूचना/खबरे

लोकसभा चुनाव को लेकर अनुमंडल प्रशासन और पुलिस ने नवगछिया में सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। शांतिपूर्ण मतदान को लेकर मंगलवार को पुलिस जिला के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों को सील कर दिया गया। इसके साथ ही चप्पे-चप्पे पर पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। नवगछिया पुलिस जिला को छह स्थानों पर सील किया गया है। बॉर्डर एरिया सील करने के बाद से ही 24 घंटे वाहनों की संघन जांच शुरू कर दी गई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया पुलिस जिला के कोसी पार कदवा दियारा पंचायत के हाईस्कूल कदवा के पास फोर लाइन पर सील किया गया है। यहां पर मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया से आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी द्वारा की जा रही है। एनएच 31 पर रंगरा के पास बॉर्डर एरिया को सील किया गया है। यहां पर कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज सहित पश्चिम बंगाल से के लिए गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों की जांच की जा रही है। विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर जहान्वी चौक के पास का एरिया सील किया गया है।

वहीं भवानीपुर ओपी के पास एनएच 31 पर बनाए गए चेक पोस्ट पर खगड़िया, बेगूसराय सहित अन्य जिलों से आने वाले वाहनों को की जांच की जा रही। नवगछिया जीरो माइल के मुख्य सेंटर पर भी चेक पोस्ट बनाया गया है। एसपी ने कहा कि चुनाव को लेकर पुलिस स्तर से सभी तैयारी हो चुकी है। चुनाव संपन्न कराने को लेकर 12 कंपनी पारा मेलेट्री फोर्स नवगछिया पहुंच चुकी हैं। बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। उन्होंने कहा को मतदाता भयमुक्त होकर मतदान करेंगे।