नवगछिया : पुलिस को मिली बड़ी सफलता.. अपराधियों को हथियार के साथ धर दबोचा

Crime Reoprts

नवगछिया पुलिस ने तेतरी कलबलिया धार के पास से छापेमारी के दौरान तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में पकरा के धीरेंद्र कुमार उर्फ टुन्ना सिंह, तेतरी के राहुल राय और राकेश कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक दोनाली बंदूक, दो कट्टा और 57 कारतूस बरामद किया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को सूचना मिली थी कि कलबलिया धार के पास अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही राहुल राय ने जवानों पर पिस्टल तान दिया। लेकिन जवानों ने सभी अपराधियों को गिरफ्त में ले लिया। नवगछिया थाने में प्रेसवार्ता में एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि टुन्ना सिंह और राहुल राय शातिर हैं। छापेमारी दल का नेतृत्व एसडीपीओ दिलीप कुमार कर रहे थे। टीम में थानेदार राजकुमार सिंह, समेत काफी संख्या में जवान शामिल थे। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को पुरस्कार दिया जाएगा।

हत्या, आर्म्स एक्ट के पांच मामलों का आरोपी है टुन्ना

टुन्ना सिंह पर 2005 और 2008 में दो हत्या व आर्म्स एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं। वहीं राहुल राय डकैती, लूट, हत्या का प्रयास समेत जघन्य वारदातों के कुल 10 मामलों में आरोपित है। राहुल राय अधिकांश मामलों में वांछित था। दूसरी तरफ नवगछिया पुलिस राकेश कुमार का अ पराधिक इतिहास खंगाल रही है।