नवगछिया पुलिस की सराहनीय और सामाजिक चेहरा सामने.. थानाध्यक्ष का पहल सराहनीय

NEWS

नवगछिया पुलिस की सराहनीय और सामाजिक चेहरा सामने आई है। पुलिस जिले के ढोलबा थाना में पदस्थापित अपर थानाध्यक्ष विनोद कुमार लोगों की सुरक्षा के साथ शिक्षा भी बांट रहे हैं। वह इस जिले में योगदान देने के बाद से ही जिस थाना में तैनात रहते हैं, उस थाना क्षेत्र में संचालित शिक्षण संस्थान में जाकर बच्चों को पढ़ाते हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी कड़ी मंगलवार को ढोलबज्जा धाना क्षेत्र के एक निजी शिक्षण संस्थान पहुंचे और छात्रों को कोर्स से संबंधित पढ़ाई के टिप्स दिए। साथ ही शराब और भयमुक्त समाज के निर्माण, साइबर क्राइम से बचान की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से अपने परिवार और समाज को भी जागरूक करने की अपील की।

विनोद कुमार ने बताया कि मुझे पढ़ाने में बहुत अच्छा लगता है। मैं दारोगा की नौकरी से पहले टीचिंग लाइन से जुड़ा था। जब भी समय मिलता है, शिक्षण स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाता हूं। उन्होंने कहा कि शिक्षा से समाज और देश का विकास होगा। वहीं, थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि अपर थानाध्यक्ष का पहल सराहनीय है।