नवगछिया : पुराने विवाद में नगर परिषद के वार्ड 26 के पार्षद पुत्र हिमांशु भगत और उनके दोस्त ने एक युवक पर गोलीबारी की। घटना नवगछिया के मुसहरी पट्टी में गुरुवार रात करीब 11:50 बजे की है। युवक इस घटना में बाल-बाल बच गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मामले को लेकर इसी वार्ड के निवासी पीड़ित शिवशंकर ऋषिदेव ने शुक्रवार को एससी-एसटी थाने में पार्षद पुत्र और मोहन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आवेदन में कहा है कि गुरुवार की के रात में अपने मामा नंदलाल ऋषि के घर से शादी का भोज खाकर लौट रहा था। मुसहरी पट्टी के पास पहुंचा तो वहां वार्ड पार्षद पुत्र हिमांशु भगत और मोहन सिंह मिले।
दोनों ने मुझे जाति सूचक गाली दी। विरोध करने पर वार्ड पार्षद हिमांशु भगत ने कमर से पिस्तौल निकालकर मुझपर दो गोलियां चला दी। तीसरी गोली एक बकरे को लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां आए तो दोनों भाग गए। पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद किए और घायल बकरे को पशु चिकित्सालय में इलाज कराया

पार्षद पुत्र ने कहा-शराब तस्कर है युवक, खुद की गोलीबारी
वार्ड पार्षद पुत्र हिमांशु भगत ने कहा कि मुझ पर लगाया गया आरोप निराधार है। शिवशंकर ऋषिदेव शराब की तस्करी करता है। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है। है। लोगों ने कई बार मुझसे शिकायत की है कि वह शराब बेचता है। इस पर मैंने उसे मना किया था। इसी कारण उसने खुद गोलीबारी कर मुझे फंसाने की कोशिश कर रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि आवेदन मिला है। है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए गए हैं।
