भागलपुर में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें नवगछिया पीएचसी के तीन स्वाथ्यकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आयी है वहीं अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास में रह रहे एक कजरैली के युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। युवक फिलहाल अल्पसंख्यक कल्याण (बालक) छात्रावास स्थित क्वारंटाइन सेंटर नाथनगर में रह रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया पीएचसी में एक साथ तीन स्वाथ्यकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पा जाने से स्वास्थ्यकर्मी सहमे हुए हैं। सभी कर्मी घर-घर सर्वे करने सहित अन्य कार्य करती थे। अब अस्पताल के सभी कर्मियों का सैंपल लिया जायेगा।

पीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक सिन्हा ने बताया कि एक कर्मी चिकित्सकों के साथ सैम्पल लेने के साथ ही क्वारंटाइन सेंटर में जांच के लिए भी जाते थे। तीनों पूर्व में अनुमंडलीय अस्पताल के दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की चेन के बताए जा रहे हैं। एक कर्मी कहलगांव का रहने वाला है। कभी-कभी घर भी जाते थे। नवगछिया में किराये के मकान में रहते हैं। बताया जाता है कि एक दिन ससुराल भी गए थे। वहीं एक एएनएम भागलपुर और दूसरी नवगछिया की रहनेवाली है।
