नवगछिया। सोमवार की देर रात खरीक पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो तस्करों को पांच किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरफ्तार तस्कर खगड़िया के परवत्ता थाना क्षेत्र के करना गांव निवासी आजाद यादव एवं करण यादव हैं। दोनों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
देर रात थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति गांजा की बड़ी खेप लेकर बिहपुर की ओर जा रहा है जो महदत्तपुर स्थित टोल प्लजा पार कर चुका है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष खरीक चौक पहुंचे। जहां पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने लगे। थानाध्यक्ष ने जवानों के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया।

