नवगछिया पहुचे DM प्रणव कुमार.. अपराधियों पर सीसीए की कार्रवाई, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

NEWS

नवगछिया : नवगछिया के गोपाल गोशाला के हॉल में डीएम प्रणव कुमार ने बिहपुर एवं गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र ने निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं सेक्टर के पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक किया. बैठक में एसपी स्वप्ना जी मेश्राम, एसडीओ अखिलेश कुमार, डीसीएलआर परमानंद साह, एसडीपीओ दिलीप कुमार मौजूद थे. बैठक के दौरान डीएम ने दोनों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर की गई तैयारी की समीक्षा की. जिलाधिकारी ने दोनो विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर के पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी से बूथों पर की गई तैयारी की जानकारी ली.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान उन्होंने सेक्टर के पदाधिकारियों को बूथ पर जो भी कमियां रह गई है उसे अविलंब दूर कर लें. सेक्टर के पदाधिकारियों को रूट चार्ट कंव हिसाब से पुनः सभी बूथों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिया ताकि चुनाव के दौरान किसी भी बूथ पर पोलिंग पार्टी को पहुचने में परेशानी न हो. इसके साथ ही बूथ पर मूल बहुत सुविधा जैसे बिजली, पानी, शौचालय रैम्प की स्थिति की जानकारी ली. सेक्टर के पदाधिकारियों ने सभी बूथों पर बिजली पानी शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त हो गई. कुछ बूथों पर अस्थायी शौचालय, एवं चापाकल की व्यवस्था होनी है. इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. विधि व्यवस्था को लेकिन पुलिस पदाधिकारियों से चर्चा की गई. मौके पर उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारी से चुनाव के दौरान व्यवधान करने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

पुलिस पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र की हर गतिविधियों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक स्तर से की गई तैयारी की समीक्षा की गई. चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो इस संदर्भ में चुनाव आयोग के गाइड लाइन पर विस्तार से चर्चा की गई एवं चुनाव आयोग के गाइड लाइन का शतप्रतिशत पालन हो इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. विधानसभा चुनाव में व्यवधान करने वालों को चिन्हित कर वैसे लोगो पर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है. अपराधियों पर सीसीए की कार्रवाई भी हो रही हैं. चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे.