नवगछिया में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के जदयू प्रत्याशियों के समर्थन में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार आज भय से नहीं, विश्वास से चल रहा है, और राज्य विकास की नई राह पर अग्रसर है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!🗳️ रंगरा में बोले — विकास की रफ्तार नहीं रुकेगी
मुख्यमंत्री ने गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के समर्थन में रंगरा प्रखंड के ज्ञानीदास टोला स्थित संत बिनोवा हाई स्कूल मैदान में सभा की।
उन्होंने कहा कि 2006 से पहले अस्पतालों में न तो चिकित्सक होते थे, न दवाई मिलती थी, लेकिन अब हर माह हजारों रोगियों का इलाज होता है।
उन्होंने बताया कि
-
राज्य के 27 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले गए,
-
सड़कों और पुल-पुलियों का जाल बिछाया गया,
-
“सात निश्चय” योजना से हर घर को नल का जल मिला,
-
“सात निश्चय पार्ट-2” के तहत खेतों में सिंचाई का पानी पहुंच रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 10 लाख नौकरियां और 40 लाख रोजगार दिए हैं, तथा अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है।
उन्होंने महिलाओं को पंचायत और पुलिस में आरक्षण, स्वयं सहायता समूहों की सफलता और जीविका दीदियों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण की उपलब्धियों का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि नवगछिया में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा।
सभा के अंत में मुख्यमंत्री ने जदयू प्रत्याशी शैलेश कुमार को विजय का माला पहनाकर जीत का आशीर्वाद दिया।

🗳️ करहरिया में बोले — 2005 से पहले भय में जीता था बिहार
मुख्यमंत्री ने दूसरी सभा करहरिया हाई स्कूल मैदान में जदयू प्रत्याशी प्रो. ललित नारायण मंडल के पक्ष में की।
उन्होंने कहा — “2005 से पहले बिहार भय में जीता था, अब कानून का राज कायम है।”
उन्होंने विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज बिहार अंधकार से निकलकर उजाले की राह पर है।
यहां भी उन्होंने मंच से ही ललित मंडल को विजय का माला पहनाया और जनता से समर्थन की अपील की।
🗳️ गोराडीह में बोले — अब गांव-गांव में 24 घंटे बिजली
तीसरी सभा में मुख्यमंत्री ने गोराडीह प्रखंड के मुक्तापुर उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में जदयू प्रत्याशी सुभानंद मुकेश के समर्थन में जनसभा की।
उन्होंने कहा कि पहले पटना जैसे शहर में आठ घंटे से कम बिजली मिलती थी, जबकि अब बिहार के सभी गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध है।
उन्होंने जनता से सुभानंद मुकेश को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
कार्यक्रमों में एमएलसी विजय सिंह, ललन सर्राफ, जदयू जिलाध्यक्ष, कहकशां परवीन, और कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री की तीनों सभाओं में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और उन्होंने “फिर नीतीश कुमार” के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
