नवगछिया पहुचे प्रदेश महामंत्री सह दीघा विधायक संजीव चौरसिया.. कार्यालय में प्रेस वार्ता

EVENT

नवगछिया : आम बजट इस बार किसानों और युवाओं के लिए सौगात लेकर के आया है। बजट युवाओं को रोजगार किसानों के लिए सुनहरा मौका के साथ लाभ देने योग्य है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सह दीघा विधायक संजीव चौरसिया ने नवगछिया स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से कही।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि देश में रेल बजट से जहां बिहार के कई स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत जीर्णोद्धार एवं उसका विकास कार्य किया जाएगा वहीं किसानों के लिए सहकारिता की ओर से कई तरह का लाभ दिया जाता है।

प्रेस वार्ता के मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र, पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, सुबोध सिंह कुशवाहा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार रूपक, महामंत्री आलोक सिंह, मुकेश राणा, जिला परिषद सदस्य नंदनी आदि मौजूद रहे।