नवगछिया : परियोजना अन्तर्गत पोषण माह के दौरान पोषण परामर्श केंद्र का आयोजन

बिहपुर

बिहपुर । बुधवार को बिहपुर परियोजना अन्तर्गत पोषण माह के दौरान पोषण परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। इस मौके पर नवगछिया एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल ने मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र -119 सह पोषण  परामर्श केंद्र का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। एसडीओ ने केंद्र की सेविका पिंकी को शुभकानाएं देते हुए कहा कि नवगछिया प्रशासन की तरफ से हरसंभव सहायता मुहैया कराई जाएगी। उसके बाद एसडीओ  श्री पाल एवं सीडीपीओ संगीता कुमारी ने पोषण संबधी स्टॉल का  निरीक्षण भी किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उसके बाद  महिलाओं को कहा कि बच्चे के सही देखभाल व सही पोषण के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार व महिलाओं को इसके प्रति जागरूक करने में कोई कोर कसर ना छोड़े। वहीं सीडीपीओ  ने कहा हम बच्चों को बीमार बचपन नहीं दे सकते हैं। बच्चों को उचित पोषण देना हमारी जिम्मेदारी है। हम अपनी जिम्मेदारी से नहीं मुकर सकते। हमें महिलाओं को इसके बारे  में विस्तृत जानकरी देनी होगी। जागरूकता लाना होगा। तभी हम देश के बेहतर निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकते है।

वहीं पोषण को लेकर सीडीपीओ ने सेविका को सामूहिक शपथ भी दिलवाया। इस मौके पर मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 119 की  सेविका पिंकी कुमारी, संभवी, विद्या, पुनीता, उर्मिला, शबनम,  मीना, पूनम, डोली, श्वेता, आशा, सुनीता, स्वास्थ्य विभाग के बीसीएम शमशाद आलम, केयर इंडिया विजय कुमार, डब्ल्यूएचओ संजय कुमार, मिथलेश यादव समेत एलएस रानी एवं अर्चना भी मौजूद थी।