बिहपुर, बिहपुर पुलिस एवं एएलटीएफ को सोमवार को सूचना मिली कि लत्तीपुर उत्तर पंचायत में पंचायत समिति के घर देशी शराब का निर्माण हो रहा है।।बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं एएलटीएफ प्रभारी की अगुवाई में लत्तीपुर से दो लीटर देसी शराब के साथ उपकरण भी बरामद किया गया।
हालांकि शराब तस्कर भागने में सफल रहा। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया फरार तस्कर दिनेश ऋषिदेव है। जो लत्तीपुर उत्तर पंचायत के पंचायत समिति पद पर है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

