नवगछिया : पंजाब के लुधियाना से अपहृत किशोरी नारायणपुर में मिली

सूचना/खबरे

नारायणपुर| पंजाब के लुधियाना से अपहृत किशोरी को वहां की पुलिस ने भवानीपुर थाने की पुलिस की मदद से नारायणपुर के महादलित टोला से बरामद कर लिया है। किशोरी मूलत: मुंगेर जिले की रहने वाली है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उसके पिता सपरिवार पंजाब के लुधियाना थाना क्षेत्र के जमालपुर में रहकर किराना दुकान चलाते हैं। महादलित टोला के मनीष कुमार लुधियाना में मजदूरी करता था। दुकान पर आने-जाने के दौरान मनीष की किशोरी से दोस्ती हुई।

इसके बाद वह शादी की नीयत से किशोरी को लेकर भाग गया था। इस बाबत किशोरी के पिता ने लुधियाना थाना में मनीष कुमार के विरुद्ध बेटी के अपहरण करने का मामला दर्ज करवाया था। भवानीपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि किशोरी को पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई।