नवगछिया : पंचमुखी बालाजी में नवाह परायण हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ, निशान शोभायात्रा

EVENT

नवगछिया रामनवमी के शुभ अवसर पर पंचमुखी बालाजी धाम नवादा में 21 विद्वानों द्वारा किया जा रहा नवाह परायण हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ   यह कार्यक्रम 30 मार्च तक चलेगा एवं 31 मार्च को नवगछिया  के श्री गोपाल गौशाला एवं विभिन्न स्थानों  से निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी यह निशान शोभायात्रा पंचमुखी बालाजी धाम नवादा जाएगी  भक्तों के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा प्रसाद की व्यवस्था रहेगी

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंदिर कमेटी के  व्यवस्थापक शंकर बाबा ने बताया कि भागलपुर जिले के भक्तों को पंचमुखी धाम नवादा में अपार आस्था है । भक्तगण सामान्यतः लगभग रोज ही श्री पंचमुखी बालाजी धाम में दर्शन को आते है ।

दशमी को नवगछिया के विभिन्न जगहो से रामनवमी के शुभ अवसर पर विशाल शोभायात्रा लेकर भक्तजन पंचमुखी धाम आते हैं और अपना निशान पंचमुखी बालाजी को अर्पण कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं निशान शोभायात्रा को लेकर नवगछिया अनुमंडल के भक्तगण सेवा देने में तत्पर रहते हैं निशान लिए भक्तों के लिए रास्ते में शीतल जल शर्बत फलाहार एवं फूलों की बारिश शानदार मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रहता है साथ ही जय श्री राम के नारे से पुरा नवगछिया अनुमंडल दशमी के दिन गुंजायमान रहती है