नवगछिया : प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सोमवार को जमीन विवाद के न्याय के लिए जयपुर चूहर पश्चिम पंचायत पहाड़पुर गांव निवासी अरूण ठाकुर आत्मदाह का प्रयास कर, हल्ला कर रहा था। हल्ला होने पर अंचल कर्मी और अंचल गार्ड ने उसे पकड़ लिया और बुलाकर पूछा कि क्या परेशानी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उसने बताया, मेरे पारिवारिक जमीन पर पड़ोस के लोग मकान बना रहे हैं। अंचल कार्यालय आने पर न्याय नहीं मिलता। कर्मी और गार्ड ने कहा, लिखित शिकायत दीजिए उसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सीओ विशाल अग्रवाल मीटिंग में भागलपुर गए हैं। आने पर आपकी समस्या सुनकर समाधान करने का जरूर प्रयास करेंगे। गार्ड ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी नारायणपुर में इलाज कराया। ग्रामीण ने बताया कि हल्ला होने पर पुड़िया में रखी जहर को फेंकवाया गया

वही नवगछिया के खगड़ा निवासी हरदेव जायसवाल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर अवस्था में उसे परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि हरदेव जायसवाल की पत्नी अपने बच्चों के साथ दो दिन में वापस आने की बात कहकर मायके गई थी। दो दिन के बाद भी मायके से नहीं आयी तो पति और पत्नी के बीच में बहस हुई और उसने गुस्से में आत्महत्या करने का प्रयास किया।
