नारायणपुर । प्रखंड के एनएच-31 सड़क इंदिरामंच चौक के पास भागलपुर से गनौल जाने वाली भरी गाड़ी में नवगछिया की तरफ जाने वाली ऑटो ने आमने सामने जोरदार ठोकर मारी।इसमें कि गनौल गांव के 30 वर्षीय भूमि देवी व दो पुत्री सात वर्षीय आराध्या कुमारी व दो वर्षीय झूना कुमारी, राहुल कुमार व टेम्पू के ड्राइवर प्रवीण कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौके पर पहुंचे बिहपुर पुलिस के एसआई रमेश कुमार ने सभी घायल को बिहपुर सीएचसी भेजा। वहीं गम्भीर रूप से घायल टेम्पू ड्राइवर प्रवीण कुमार को डाक्टर ने मायागंज भागलपुर रेफर किया।पुलिस ने दोनों टेम्पू को जब्त कर लिया।और सभी के परिजन को सूचना देकर बुलाया गया है।
प्रखंड के भगवान पेट्रोल पंप के सामने एनएच-31 किनारे खड़ी डीसीएम माल वाहक वाहन में पीछे से माल भरे ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दिया। इसमें डीसीएम के चालक दरभंगा निवासी राजेश झा तीस वर्षीय जख्मी हो गए। साथ ही जिस होटल किनारे गाड़ी खड़ी थी उसको भी उजाड़ दिया। होटल में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, नहीं तो होटल में चार पांच लोग मर जाते। सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस की गश्ती टीम पहुंची और जख्मी चालक का इलाज नारायणपुर पीएचसी में कराया। वहां डॉक्टर विनोद कुमार ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि ट्रक चालक ने अनियंत्रित होकर ठोकर मारी।

