नवगछिया । भवानीपुर में दिनदहाड़े कुमौदी यादव के भाई निकेश यादव की हत्या के बाद खूनी संघर्ष की आशंका से लोगों में दहशत है। दो दशक तक मुनिल यादव और कुमौदी यादव के बीच वर्चस्व की लड़ाई में लाशों के गिरने के बाद शांत पड़े भवानीपुर में कुमौदी के भाई की हत्या के बाद से लोग घात-प्रतिघात की आशंका से लोग डरे सहमे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुनिल यादव के छोटे भाई ब्रजेश यादव द्वारा निकेश की हत्या किए जाने के बाद शाम ढलते ही भवानीपुर की गलियां सूनी हो रही हैं दुकानों के शटर गिरने लगे हैं। पुलिस गाड़ियों की आवाजाही बढ़ गयी है। नवगछिया और रंगरा पुलिस की गाड़ियां लगातार छपेमारी करने में लगी है। वहीं रंगरा पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। दोनों से पुलिस पदाधिकारी लगातार पूछताछ करने में लगे हुए हैं।
डीआईजी विवेकानंद ने बताया कि यहां पर जिस तरह से 24 घंटा पूर्व रंगरा सहायक थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश में अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिया था। उस घटना में एक की गिरफ्तारी पुलिस के द्वारा कर लिया गया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

