नवगछिया : नार्थ बिहार क्रिकेट एकेडमी के द्वारा गुरुवार को नवगछिया के जीबी कॉलेज परिसर में अंडर 19 क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन जी बी कॉलेज के प्राचार्य अशोक कुमार सिंहा ने किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष सह कॉलेज के खेल सचिव रामदेव प्रसाद यादव, अध्यक्ष एस एस मंडल, डा राजेन्द्र प्रसाद, डा राजकुमार प्रसाद, विजय गुप्ता, अक्षय दत्ता आदि उपस्थित थे.

नॉर्थ बिहार क्रिकेट एकेडमी के निर्देशक सह कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि शिविर में खिलाड़ियों को क्रिकेट के तकनीकी प्रशिक्षण कराया जाएगा. क्रिकेट अभ्यास के लिए सिमेन्टेड विकेट बनाया गया है.
