कटिहार-बरौनी रेलखंड पर नारायणपुर, नवगछिया और पसराहा रेलवे स्टेशन के बीच छह घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण 7 जुलाई को कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीपीआरओ प्रणव ज्योति शर्मा ने बताया कि 63303/63304 समस्तीपुर कटिहार-समस्तीपुर मेमू ट्रेन, 63305/63306 कटिहार-सोनपुर-कटिहार मेमू पैसेंजर टे्रन का परिचालन 7 जुलाई को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन उक्त तिथि को किशनगंज से कटिहार-बरौनी के बदले कटिहार से भाया पूर्णिया-सहरसा-मानसी के बीच परिचालन किया जाएगा।

19601 उदयपुर सीटी-न्यूजलपाई एक्सप्रेस का परिचालन उदय पुर से 6 जुलाई को परिव्त्तितत रूट से मानसी-सहरसा-पूर्णिया के रास्ते कटिहार आयेगी। उन्होंने बताया कि 22411 नहलगुन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस का परिचालन छह जुलाई को परिवर्तित रूट पूर्णिया-सहरसा-मानसी के रास्ते होगी। 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस का परिचालन सात जुलाई को रिशिड्यूल्ड किया गया है।

इसके अलावा 18181 बरौनी-कटिहार टाटा लिंक एक्सप्रेस को शॉर्ट टर्मिनेटेड कर सात जुलाई को मानसी तक तथा 18182 कटिहार-बरौनी टाटा लिंक एक्सप्रेस का परिचालन सात जुलाई को मानसी जंक्शन तक ही शॉर्ट टर्मिनेटेड किया गया है। सीपीआरओ ने बताया कि 15626 अगरतल्ला-देवघर एक्सप्रेस का परिचालन 6 जुलाई को तथा 15625 देवघर अगरतल्ला एक्सप्रेस का परिचालन का 8 जुलाई को रद्द कर दिया गया है।
