नारायणपुर । जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में बड़ी धूमधाम से नवोदय स्थापना दिवस मनाया गया। दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 16वीं राष्ट्रीय स्तरीय वाणिज्य प्रतिभा खोज परीक्षा के प्रतिभागी आलिया गुप्ता, अंकित कुमार, अर्पिता कुमारी, आर्यन राज, ज्योति जहान्वी,खुशी कुमारी, नुसरत प्रवीण, प्रीति कुमारी एवं श्रुति कुमारी को मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!युविका के बैनर तले विद्यालय के अभिनव राज को यू आर राव सेटेलाइट सेंटर बेंगलुरु में भ्रमण के लिए चयन होने पर जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
शिक्षाविद महेंद्र प्रसाद, विद्यालय के शिक्षक बीसी झा, अमूल्य कुमार वर्मा, डीके सिंह, एके साह, सरिता वर्मा, एचपी यादव, ए दुबे, एसके झा, पीएन पांडेय, ज्योति,दीपक आदि की उपस्थिति रही

