नारायणपुर । जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में चल रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रदर्शनी से चुने गए सात टॉपिक्स से अव्वल 21 मॉडलों को अगस्त में संभाग स्तरीय प्रदर्शनी नवोदय विद्यालय दुर्गापुर में प्रदर्शित किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के कंप्यूटर विभाग के एचओडी प्रो. राज अन्वित, टीएनबी कॉलेज के प्रो. अखिलेश कुमार, स्कूल के प्राचार्य रौशनलाल की उपस्थिति में बाल कार्यक्रम हुआ।
प्राचार्य ने कहा कि कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा के लिए प्रेरित करना है। 9वीं के छात्र अंकित कुमार ने धारणीय ऊर्जा पर चर्चा की। कटिहार की बारहवीं की छात्रा रिया कुमारी ने वैज्ञानिक सोच पर बल दिया।

