नारायणपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में उपप्राचार्य ओपी कुमार और शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि से आंबेडकर जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं में तानिया, तेजस्वी गुप्ता, चिंकी मधुकर, आर्यन भास्कर, अभिनव राज, मीनू कुमार सिंह और अन्य ने डॉ. आंबेडकर की जीवनी के बारे में बताया। प्रभारी प्राचार्य ने बच्चों से डॉ. आंबेडकर की जीवनी से प्रेरणा लेने की सीख दी। कार्यक्रम का नेतृत्व पीएन पांडेय और एसके झा कर रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
