बिहपुर । नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री नवोदय प्रांगण में परेड निरीक्षण, ध्वजारोहण, मार्च पास्ट के साथ कई तरह के मनमोहक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
जिसमें देश की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सीमा पर देश की सुरक्षा करने वाले जवानों की शहादत को याद कर नमन किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात प्राचार्य रोशन लाल ने कहा कि सैकड़ों वर्षों की गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ।
सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा। प्रेरणा उत्सव से चयनित नवोदय की छात्रा जागृति राज भारत सरकार द्वारा आयोजित लाल किला की सभा में भाग लेकर खुश थी।


