बिहपुर । नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा का कक्षा 10 में सभी बच्चे पास हुए हैं। आस्था राज 94.6% अंक पाकर प्रथम स्थान पर रही जबकि दूसरे स्थान पर आर्यन भास्कर 94.4 एवं तीसरे स्थान पर आशीष कुमार 94.2 रहे।
विज्ञान द्वादश में प्रथम स्थान पर शिवानी कुमारी 92%, दूसरे स्थान पर अभिषेक आनंद 91.6 तीसरे स्थान पर मासूम कुमारी ने 90.08 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वाणिज्य द्वादश में आर्यन राज 90% प्रथम, दूसरे स्थान पर खुशी कुमारी 89.8% वहीं तीसरे स्थान पर श्रुति कुमारी 89.2% रही।
प्राचार्य रोशन लाल ने सभी छात्र-छात्राओं के साथ ही साथ सभी अभिभावकों तथा शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय के अच्छे परीक्षा परिणाम की बधाई दी।


