नवगछिया : नवगछिया के कलाकारों से मोहम्मद अजीज का अटूट रिश्ता था. नवगछिया में बनी पहली फिल्म यादव जी के गानों को भी मोहम्मद अजीज ने आवाज दिया था तो दूसरी तरफ चेतन परदेसी के कई संगीत एल्बम में भी मोहम्मद अजीज ने लोकगीतों को गाया था. लोक गायक चेतन परदेसी ने कहा कि चुनौती नाम के एक संगीत एल्बम में भी उन्होंने करीब एक वर्ष पहले मोहम्मद अजीज के साथ काम किया था. इस एल्बम में उनके 2 गाने हैं. चेतन परदेसी ने कहा कि उन्होंने मोहम्मद अजीज के साथ करीब 15 कामों में साथ साथ काम किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कुछ फिल्मों के गाने अभी रिलीज हो गए हैं तो कुछ फिल्मों के गाने अभी किसी कारणवश रिलीज नहीं हो पाए. चेतन परदेसी ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि बतौर संगीतकार उन्हें यह कभी भी नहीं लगा कि वे एक मशहूर और रफी की पीढ़ी के बड़े गायक के साथ काम कर रहे हैं. बड़ी ही सहजता के साथ वह गानों के उच्चारण और संगीत के उतार-चढ़ाव को ध्यान रखते थे और बोलते थे देखना कुछ गड़बड़ हो तो बता देना.

भोजपुरी और अंगिका के गीतकार पंकज प्रियदर्शी ने कहा कि मोहम्मद अजीज ने उनके करीब 15 गानों को आवाज दी है. भोजपुरी भाषी नहीं होते हुए भी वे उच्चारण पर काफी ध्यान देते थे और जब गाना बनकर सामने आता था तो लगता नहीं था कि कोई गैर भोजपुरी भाषी गायक इस गाने को गा रहा है.
