नवगछिया। नवगछिया सहित गोपालपुर, इस्माईलपुर, रगरा और खरीक प्रखंड में गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में ईद मनाया गया। नवगछिया की जामा मस्जिद और मुमताज मुहल्लाउजानि ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गयी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गले मिलकर ईद की बधाई दी गयी। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर,पार्षद मुन्ना भगत सहित अन्य ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की बधाई दी। रंगरा की मस्जिद में भी नमाज के बाद लोगो ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की बधाई दी।
खरीक, इस्माईलपुर और गोपालपुर प्रखंड में भी ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं एसडीओ उत्तम कुमार, एसडीपीओ ओमप्रकाश सहित अनुमंडल पदाधिकरी घूम-घूमकर विधि व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

