नवगछिया : नवगछिया नगर परिषद के वार्ड 20 के पार्षद दीपक कुमार उर्फ गुड्डू ने भवानीपुर के युवकों पर रंगदारी मांगने और नहीं देने पर गोली मारने की धमकी देने की शिकायत नवगछिया थाने में की है। पार्षद ने नवगछिया थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आवेदन में बताया है कि मैं गौशाला रोड स्थित अपने दुकान पर संध्या समय बैठा था। उसी समय भवानीपुर निवासी दो युवक आए और गाली देने लगे। मना किया तो एक युवक ने मेरा कॉलर पकड़ते हुये मुझे कुर्सी से उठा लिया और गाली देते पांच लाख की रंगदारी मांगी।
नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पार्षद ने कहा कि इसके पूर्व भी भवानीपुर के युवकों ने जान मारने की धमकी दी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला मारपीट का है।

