नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र के सफाईकर्मियों हड़ताल पर.. सड़कों पर लगा कूड़ा का अंबार -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र के सफाईकर्मियों ने वेतन सही समय पर नहीं मिलने पर शनिवार को हड़ताल पर चले गए। सफाईकर्मियों ने बताया कि पूर्व में हमलोगों को पांच तारीख तक वेतन भुगतान कर दिया जाता था। अब 20 तारीख तक भी भुगतान नहीं किया जाता है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अगर वेतन की मांग करते हैं तो हमलोगों की बातें अनसुनी कर दी जाती है। पिछले साल सितंबर माह से ही वेतन के मद से काटी गई पीएफ की राशि भविष्य निधि कार्यालय में जमा नहीं किया गया है। सभी सफाईकर्मियों ने पांच तारीख तक वेतन भुगतान की मांग और पीएफ का पैसा जमा कराने की मांग की है।

वहीं सुबह से ही हो रही बारिश में सफाईकर्मियों द्वारा कार्य बाधित किए जाने से सड़कों पर कूड़ा का अंबार लगा हुआ था।दो दिन पूर्व नवगछिया को स्वच्छता सर्वेक्षण में मिला था 107 वां स्थान सफ़ाई व्यवस्था के लिए किए गए सर्वे में नवगछिया नगर पंचायत को 107 वां स्थान मिला था, जबकि इससे छोटे-छोटे नगर पंचायत की रैंकिंग नवगछिया से बेहतर थी।