नवगछिया नगर थाना में शांति समिति की बैठक, लाइसेंस व डीजे पर सख्ती के निर्देश

सूचना/खबरे

नवगछिया में महाशिवरात्रि पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष रविशंकर सिंह ने की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में शिवालयों में लगने वाले मेला और शिव महोत्सव के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य बताया गया। साथ ही शिव बारात और जुलूस निकालने के लिए भी रोड लाइसेंस लेना जरूरी होगा। थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिया कि डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और किसी भी प्रकार के आयोजन के लिए प्रशासनिक अनुमति आवश्यक होगी।

उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे।

इस बैठक में स्थानीय शिव मंदिरों के पुजारी समेत कई गणमान्य लोग और सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।