नवगछिया : नगरह के पास सकुचा, रामनगर बिंद टोली, जौणिया में कोसी का भीषण कटाव शुरू -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया। प्रखंड के पुनामा प्रतापनगर व नगरह के बीच सकुचा, रामनगर बिंद टोली, जौणिया में कोसी का भीषण कटाव शुरू हो गया है। कटाव से कई बीघा मक्के की फसल बर्बाद हो गई। नदी तेज गति से गांव की तरफ बढ़ रही है। सकुचा निवासी गौरीशंकर राय ने बताया कि कटाव काफी तेज हो रहा है। इससे जमींदारी बांध पर खतरा मंडराने लगा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि कटाव इसी तरह होता रहा तो जमींदारी बांध के साथ साथ तटवर्ती गांव का अस्तित्व विलीन हो जाएगा। उन्होंने डीएम से तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता और नवगछिया एसडीओ को भी भीषण कटाव की सूचना दी गई है। कुछ दिन पूर्व एसडीओ ने कटावस्थल का निरीक्षण भी किया गया था। लेकिन अब तक कटावरोधी काम शुरू नहीं कराया गया है। ग्रामीणों ने कहा-कटाव नहीं रुका तो आंगनबाड़ी भी गंगा की भेंट चढ़ जाएगा