नवगछिया : नगर परिषद क्षेत्र वार्ड संख्या 19 में परमपूज्य सुधांशु जी महाराज के 68 वा जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर गुरुमाता श्री मति निर्मला देवी के सौजन्य से विशाल निशान शोभा यात्रा निकाली गई ।
जिसमे नवगछिया क्षेत्र के सैकड़ो शिष्य शोभा यात्रा सामिल होकर नगर भ्रमण किए बताया जाता है की नवगछिया में पिछले 30 वर्षो से नित्य सत्संग करती है गुरुमाता निर्मला देवी जिसमे सैकड़ो शिस्या एकत्रित होकर भजन कीर्तन करती है, विसल शोभा यात्रा मक्खातकिया होकर गोशाला मंदिर तक गई जिस क्रम में मक्खातकिया चौक एवम गोशाला संतोष स्वीट हाउस के पास सेवा दल बाबा गणिनाथ जन कल्याण परिषद एवं स्वर्णकार सेवा के द्वारा सर्वत एवं फल की व्यव्स्था की गई थीं एवं सत्संगी बहनो के द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया,
जिसमे सैकड़ो सत्संगी बहने एवं डॉ रंधीर कुमार, डॉ.दीपक कुमार साह, रंजित साह उर्फ़ मदेशियां जी, लाल जी साह, पप्पू सिंह, नरेश सिंह, रत्न स्वर्णकार,सुबोध स्वर्णकार, सोनू सिंह, राणा कुमार, एवं ग्रामीण सामिल हुए।

