नवगछिया/कटिहार। कटिहार–बरौनी रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनों को दिसंबर और जनवरी माह में रद्द कर दिया गया है। हालांकि रेल प्रशासन की ओर से आधिकारिक सूची अभी जारी नहीं की गई है, लेकिन टिकट काउंटर पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के टिकट उपलब्ध नहीं मिल रहे हैं, जिससे यात्रियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया स्टेशन के डीसी ने बताया कि फॉग (धुंध) के कारण किन-किन ट्रेनों को रद्द किया गया है, इसकी आधिकारिक सूची अभी स्टेशन पर नहीं पहुंची है। इसके बावजूद उपलब्ध जानकारी के अनुसार निम्न ट्रेनों पर असर पड़ा है—
रद्द की गई ट्रेनें (अस्थायी कैलेंडर अनुसार):
-
महानंदा एक्सप्रेस
– सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को रद्द -
अवध-असम एक्सप्रेस
– सप्ताह में एक दिन रविवार को रद्द -
नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस
– सोमवार और गुरुवार को नहीं चलेगी -
डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्सप्रेस
– 2 दिसंबर से 10 जनवरी तक पूरी तरह रद्द -
दिल्ली/चंडीगढ़ से आने वाली महानंदा एक्सप्रेस
– शनिवार और मंगलवार को रद्द रहेगी
ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे जल्द ही आधिकारिक सूची जारी कर सकता है।

