नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग युवती को दो युवकों ने जबरन घर से उठा लिया। दोनों ने बारी-बारी से घंटों अश्लील हरकत करते हुए फोटो एवं वीडियो भी बनाया। इस दौरान पीड़ित युवती साहस का परिचय देते हुए किसी तरह दोनों दरिदों के चंगुल से भागकर अपने घर पहुंचीं और पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके बाद परिजन के साथ पीड़ित युवती थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। यह घटना गुरुवार की देर रात की है। वहीं पुलिस ने मामले की प्राथमिकी कर पीड़िता को मेडिकल जांच में भेजा एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी छोटु शर्मा एवं राजा मंडल को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता ने बताया कि गुरुवार की देर रात करीब 11:30 बजे शौच करने के लिए जगी। इसके बाद मैं घर में ही सोयी छोटी बहन को जगाई। किन्तु वह बोली की मेरे सिर में दर्द है। इसके बाद मैं आंगन में खड़ी होकर परिवार के दूसरे सदस्य को जगाने की सोच ही रही थी कि इसी बीच पड़ोस के ही दोनों आरोपी अचानक मेरे पास आ गये और एक ने पीछे से मेरा मुंह दबा दिया तथा दूसरे दोनों हाथ पकड़ कर घर के समीप बाड़ी के पास खींच लेकर गया। जहां दोनों ने मेरे साथ अश्लील हरकत की और दोनों मुझसे गलत बात पूछने लगे।

जिसका जवाब नहीं देने पर दोनों मेरे साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान मेरे प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों में मारकर मुझे चोटिल कर दिया। इसके बाद दोनों मुझे वहां से खींचकर अपने घर ले गये। जहां से मौका देखकर फरार हो गई। पीड़िता के शरीर के संवेदनशील जगह पर चोट के निशान भी थे। वह खरीक पीएचसी में दर्द से कराह रही थी। पीड़िता को पीएचसी से समुचित जांच के बाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया।
चिकित्सकों के अनुसार प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की आशंका है। मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा। मालूम हो कि दोनों आरोपी दोस्त हैं और दोनों मिलकर खरीक पीएचसी के समीप एक किराए के मकान में कपड़े की दुकान चलाते हैं। छोटू एक बच्चे का पिता है एवं राजा अविवाहित है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पीड़िता सहित उसका पूरा परिवार घटना के बाद से दहशत में है।
