नवगछिया : जमीन विवाद को लेकर रविवार की सुबह करीब 12 बजे दो पक्षों में लाठी डंडे और ईंट पत्थर से जमकर मारपीट हुई है। मारपीट में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दोनों को हाथ, पांव, कमर, आंख और सीने में चोट और जख्म हैं। इधर, सूचना पर झंडापुर पुलिस ने घायल दोनों को बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचाया, जहां सीएचसी के डॉक्टर ने सभी घायलों का इलाज किया।
मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित राजेश चौधरी ने कहा कि में मेरे जमीन पर जबदस्ती बांस का किल्ला गार रहा था। जब हमने इसका विरोध किया तो गांव के ही अमित चौधरी, मिथुन चौधरी, खुशबू देवी, रानी देवी, निप्पू देवी और अश्विनी चौधरी ने बिना वजह के लोहे के रॉड और लाठी-डंटे से मारना शुरू कर दिया। तभी बीच-बचाव में मेरे छोटे भाई की पत्नी मीरा देवा को भी बुरी तरह पीटा। वहीं दूसरे पक्ष से एक घायल हैं। इधर झंडापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वही प्रखंड के मधुरापुर बगवा चौक पर दुकानदार से अरोपी ने रंगदारी मांगा, रंगदारी नहीं देने पर थ्रीनेट के बट से मारकर दुकानदार का सिर फोड़ दिया। घटना शनिवार शाम की है। जख्मी मो. मिराज को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर भेजा गया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया, रविवार को पीड़ित मो. मिराज ने लिखित शिकायत दर्ज करायी। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
