नवगछिया : दो पक्षों में मारपीट व छिनतई की प्राथमिकी

सूचना/खबरे

नारायणपुर। नगरपारा गांव में बकरी के घर घुसने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट व छिनतई की घटना हुई। इसको लेकर एक पक्ष की कविता देवी ने प्रेमलता देवी सहित उनके पुत्र पर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही दूसरे पक्ष की प्रेमलता देवी ने अरूण सिंह, कृष्ण सिंह, आशीष सिंह व कविता देवी पर मारपीट व 10 हजार रुपये छिनतई करने का आरोप लगाते हुए भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।