नारायणपुर । नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय कटिहार ‘ब संकुल स्तरीय खो-खो एवं टी-टी प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रखंड प्रतिनिधि प्रमुख मंटू कुमार यादव एवं नगरपारा दक्षिण की मुखिया अन्नपूर्णा देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में आठ जिलों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। मंगलवार को खो-खो प्रतियोगिता में भागलपुर और लखीसराय की टीम के बीच मुकाबला हुआ जिसमें भागलपुर की टीम विजयी रही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भागलपुर जिला खेलकूद संघ से खो-खो एवं टी-टी के कोच विपिन कुमार, मनोज कुमार एवं रजनीश कुमार द्वारा बच्चों को निष्पक्ष खेलकूद कराया जा रहा है ताकि उत्कृष्ट कटिहार ‘अ टीम का चयन किया जा सके।
इसके पूर्व प्राचार्य रोशनलाल ने सभी उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागतोपरान्त बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय सर्वांगीण विकास का केंद्र है, जहां विद्यार्थियों की खेल क्षमता निखारने का प्रयास जवाहर नवोदय समिति द्वारा हर स्तर पर किया जाता है, ताकि देश में खेल के माध्यम से प्रतिभागी अपनी पहचान बना सकें।

