श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया की ओर से दो दिवसीय श्री श्याम महोत्सव का आयोजन आज से बालभारती स्कूल गौशाला रोड में होने जा रहा है इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है श्याम भक्त मंडल के प्रवक्ता अशोक केडिया ने बताया कि 1 जनवरी एवं 2 जनवरी को यह प्रोग्राम होगा महोत्सव में बाहर से आए हुए कलाकार के द्वारा भजनों की गंगा बहाई जाएगी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भजनों की गंगा बहाने के लिए श्री युक्त संजू शर्मा धमाल किंग( कोलकाता) श्री मनोज मिश्रा (मुंबई )श्री राज पारीक (कोलकाता) श्री सौरभ शर्मा (जयपुर) श्री अभिषेक दिक्षित (कटिहार) श्री शिवकुमार तुलस्यान( खगड़िया) श्री रवि शर्मा( सहरसा) एंजेल डांस ग्रुप (कोलकाता) बबलू म्यूजिक ग्रुप (कोलकाता) से आ रहे हैं

इसमें विशेष आकर्षण महारास छप्पन भोग 108 महिलाओं के द्वारा, भव्य दरबार अखंड ज्योति, अलौकिक शृंगार ,विशाल भंडारा, दिव्य दर्शन, मधुर भजन, संकीर्तन नृत्य नाटिका एवं झांकी होगी बताते चलें कि इस कार्यक्रम में बिहार से बाहर के भी श्रद्धालु गण भजनों का आनंद लेने के लिए आ रहे हैं श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया के द्वारा यह 30 वॉ प्रोग्राम नवगछिया में हो रहा है
