नारायणपुर। प्रखंड के जयपुर चूहर पूरब पंचायत बलहा गांव वार्ड तीन, चार, पांच व छह के तीन हजार से अधिक लोग ट्रांसफार्मर खराब होने से दो दिनों से अंधेरे में रहने को विवश हैं। बिजली के बिना मोबाइल चार्ज होना भी मुश्किल है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वार्ड सदस्य राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार की रात ठनके से ट्रांसफार्मर खराब हो गया। रात को नारायणपुर जेईई विकास कुमार को सूचना दी गयी। मंगलवार को ट्रांसफार्मर खोलकर भागलपुर भेजा गया है। जेईई ने बताया कि भागलपुर से आने पर जल्द चालू किया जाएगा।
