नवगछिया : दो कुख्यातों की हत्या कर लाश गायब करने मामले में एक गिरफ्तार

Crime Reoprts

खरीक । दो कुख्यातों को अपहरण कर गायब करने मामले में  पुलिस ने मंगलवार की देर रात बिहपुर के लत्तीपुर निवासी अखिलेश यादव उर्फ अखल को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


मालूम हो कि गिरफ्तार कुख्यात ने अपने अन्य  साथियों के साथ मिलकर खरीक के जमालदीपुर निवासी कुख्यात गुंजन पासवान एवं तेलघी टोला निवासी मो0 शमीम का अपहरण कर सोनवर्षा दियारा में हत्या कर दोनों की शव को नदी मेे बहा  दिया था । पुलिस ने इस मामले में  पूर्व में भी चार बदमाशो  को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।