नवगछिया : दोगुनी उम्र के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाती बच्ची का वीडियो वायरल

NEWS

नवगछिया :तेलघी निवासी प्रखंड के प्रथम प्रमुख और इलाके के कद्दावर भाजपा नेता रहे स्व. कुमार अमन के पौत्री समृद्धि का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो खगड़िया जिले के कन्या मध्य विद्यालय मथुरापुर के चेतना सत्र के दौरान का बताया जा रहा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जहां समृद्धि की मां जुगनू कुमारी शिक्षिका हैं। वीडियो में साढ़े तीन साल की समृद्धि कक्षा आठ के छात्रों को अंग्रेजी महीनों का नाम पढ़ा रही है। पिता सत्यम सांडिल्य भी मध्य विद्यालय सुराहा में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। इस वीडियो को शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक 85 लाख लोग देख चुके थे।

वहीं, साढ़े तीन लाख लोग लाइक और सात हजार लोग शेयर कर चुके थे। इधर, समृद्धि की इस बुद्धिमता की इलाके के लोग प्रशंसा कर रहे हैं। बीडीओ राजीव रंजन कुमार, सीओ अनिल भूषण, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने भी समृद्धि के उज्जवल भविष्य की कामना की है।