नवगछिया : देशी कट्टा के साथ घूम रहे युवक को ग्रामीणों ने खदेर कर पकड़ा, किया पुलिस के हवाले -Naugachia News

कदवा

ढोलबज्जा: शनिवार की शाम कदवा ओपी थाना क्षेत्र के परासपुर कदवा निवासी सीताराम मंडल के वसावटों समीप, बोरवा टोला निवासी गुनो सिंह के पुत्र रंजन कुमार को एक लोडेड देशी कट्टा के साथ घूमते देख वहां के ग्रामीणों ने उसे पकड़ कदवा पुलिस को सौंप दिया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार युवक के साथ एक और युवक बोरवा टोला निवासी ज्ञानी साह के पुत्र विकाश साह भी साथ में थे. जो लोगों को चकमा देकर भागने में सफल रहे. थानाध्यक्ष बीके राय ने बताया कि दोनों युवक शाम चार बजे से हीं उक्त जगहों पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. जो ग्रामीणों की सहयोग से बचा. गिरफ्तार रंजन कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.