नवगछिया: देर शाम प्रखंड में छापेमारी कर जानलेवा हमला करने के आरोपी गिरफ्तार

सूचना/खबरे

बिहपुर : बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार देर शाम प्रखंड के सोनवर्षा में छापेमारी कर जानलेवा हमला करने के आरोपी सत्यम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं प्रखंड के हरियो गांव स्थित वीरपुर-बिहपुर एनएच- 106 मीसिंग लिंक निर्माण कार्य प्लांट के पास संदिग्ध परिस्थिति में बभनगामा के मो. जुबैर को गिरफ्तार कर लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें कि बीते 12 जनवरी को सोनवर्षा के नीतीश कुमार को सत्यम व उसके पिता केशव राय ने घर बुलाया। जहां पहुंचने पर नीतीश को जान से मार देने देते हुए लोहे की राड से हमला कर उसका सिर फोड़ घायल कर दिया था।

साथ ही उससे 15 सौ रुपये भी छीन लिया। इसको लेकर नीतीश के आवेदन पर केस दर्ज हुआ था। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में सोमवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया।