नवगछिया : देर रात फूस के घर ने रखी ढिबरी से लगी आग.. आठ घर राख, चार लाख की क्षति

बिहपुर

बिहपुर । हरिओ पंचायत के कोसी पार गांव कहारपुर में वार्ड नंबर 5 में शनिवार की देर रात करीब एक बजे फूस के घर ने रखी ढिबरी से आग लग गई । आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आठ घर को अपनी चपेट चपेट में ले लिया। गनीमत रही की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। एक महिला काजल देवी व उसका एक वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार जख्मी हो गये।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उसका इलाज बिहपुर सीएचसी मे चल रहा है। लेकिन रामवरन पासवान, निरंजन पासवान, रुपेश पासवान, शालिग्राम पासवान, मुकेश पासवान, रिकेश पासवान, मिथलेश पासवान व बगद्दू पासवान का का घर, घर में रखे नगदी व जेवर, दो लाख का अनाज व समान जलकर राख हो गये। वहीं ग्रामीण युवक देवांशु सिंह, सनातन सिंह, पप्पू यादव, सुबोध यादव, धन्ना शर्मा, पवन पासवान, राजेश यादव, सन्नी आदि ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो और कई घर जल जाते। आग लगने की सूचना ग्रमीणों ने सीओ बलिराम प्रसाद एवं मुखिया चंचला देवी व प्रतिनिधि पवन शाह को दी। सभी अग्निपीड़ित तपती धूप में खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं ।मुखिया प्रतिनिधि पवन ने सीओ से तत्काल पीड़ितों को सरकारी सहयता देने की मांग की।