छठ पर्व के दिन दूध मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद नवगछिया गोपाल गोशाला के सचिव रामप्रकाश रूंगटा ने मारपीट करने का आरोप नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डबलू यादव पर लगाते हुए एसपी और एसडीओ से शिकायत की है। रामप्रकाश ने बताया कि पहली अर्घ्य के दिन अपने पोते के साथ बाइक से बाल भारती विद्यालय पहुंचा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहां पहले से प्रेम सागर उर्फ डबलू यादव अपने सहयोगियों के साथ घाट का निर्माण करवा रहा था। इसी दौरान उन्होंने मुझे बुलाया और गोशाला से 20 लीटर दूध देने को कहा। मैने कहा कि दूध का कूपन सिस्टम हो गया है। पांच से दस किलो दूध होगा। जिसपर उन्होंने कहा कि आप दूध में पानी मिलाकर ही दीजिए लेकिन आपको दूध देना होगा। इनकार करने पर मेरे साथ मारपीट की।

एसपी निधि रानी ने कहा कि मामले की जांच एसडीपीओ को सौंपा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। वहीं डबलू यादव ने कहा कि छठ पर्व पर श्रद्धालुओं के अर्घ्य के लिए पैसे देकर 20 लीटर दूध की मांग उनसे की गई थी। लेकिन वे दूध देने से साफ इनकार कर गए। इसी बात पर विवाद हुआ था। मारपीट का आरोप पूरी तरह निराधार है।
