नवगछिया : दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में शनिवार को एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। बोगी नंबर बी टू में सीट नंबर 43, 44 पर महिला नई दिल्ली से बरौनी की यात्र पर थी। इसी दौरान प्रसव पीड़ा होने लगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ट्रेन टिकट चेकिंग कर रहे टीटीई एचएस राणा की नजर महिला पर पड़ी, उन्होंने तत्काल वाणिज्य नियंत्रक को जानकारी देते चिकित्सक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। साथ ही सभी बोगियों में जाकर चिकित्सक को आवाज लगाई।

किंतु ट्रेन में कोई भी चिकित्सक नहीं थी। तब उन्होंने प्रसव पीड़ा की जानकारी रखने वाली महिलाओं की ट्रेन में खोजबीन शुरू की, दो महिलाएं मिलीं। उक्त दोनों महिलाओं के द्वारा ट्रेन में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।
