नवगछिया – नवगछिया पुलिस ने शुक्रवार को देर रात दिल्ली से अपहृत एक नाबालिग बालिका को बरामद कर लिया है. पुलिस ने अपहरण मामले में आरोपी हरियाणा के युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार लड़की के पिता ने शुक्रवार को ही दिल्ली के संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी मिली है कि युवक लड़की को लेकर ट्रेन से कोलकाता जाने वाला था.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वह नवगछिया में उतर कर अपने एक दोस्त से कुछ पैसे लेकर कोलकाता के लिये रवाना होने वाला था लेकिन नवगछिया में संदिग्ध अवस्था में घूमते देख पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया. जब पूछ ताछ की गयी तो पूरा मामला खुला.

नवगछिया पुलिस ने लड़की के घरवालों को मामले की सूचना दे दी है. जानकारी के अनुसार युवती के परिजन नवगछिया के लिये रवाना हो चुके थे. नवगछिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है.
