नवगछिया : दवा दुकान से बरामद कट्टा मामले में फरार आरोपी धराया

Crime Reoprts

खरीक | खरीक के उर्दू चौक के समीप संचालित एक होम्योपैथ दवा की दुकान से 21 अप्रैल को पुलिस ने दो कट्टा और तीन खोखे बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस ने बुधवार की देर रात मुख्य आरोपी दुकान के संचालक मो. हामिद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दो आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस का दावा है फरार आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस को सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी मो. हामिद अपने घर आया है। इसके बाद थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार, जेएसआई धर्मेन्द्र कुमार व विक्रम कुमार पुलिस टीम के साथ उसके घर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि गिरफ्तार आरोपी होम्योपैथ दवा की दुकान की आड़ में लंबे समय से कोरेक्स और अवैध हथियार की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दुकान से कट्टा बरामद की थी।