नवगछिया : दर्दनाक सड़क हादसा, 50 वर्षीय अरुण साह की मौके पर मौत

सूचना/खबरे

राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (NH-31) पर झंडापुर चौक के पास आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में 50 वर्षीय अरुण साह की मौत हो गई। मृतक की पहचान झंडापुर बाजार निवासी जग्गन साह के पुत्र अरुण साह के रूप में हुई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना दोपहर करीब 1 बजे की है, जब अरुण साह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा (ट्रक) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अरुण साह की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही झंडापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।

स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और इस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।