बिहपुर थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में बीडीओ सत्यनारायण पंडित, इंस्पेक्टर आलोक कुमार व थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने कहा कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं, सार्वजनिक सरस्वती पूजनोत्सव/प्रतिमा विसर्जन जुलूस के लिए थाने में आवेदन देकर लाइसेंस लेनी होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आवेदक प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान प्रशासन द्वारा निर्गत लाइसेंस को साथ में रखेगा। बैठक में एसआई सुजीत कुमार, महंत नवलकिशोर दास, जिप मोईन राईन, पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी, ईरफान आलम, अलखनिरंजन पासवान, मुखिया मनोज लाल, सरपंच अशोक गोस्वामी, सल्तान किंग, प्रमोद सिंह आदि के अलावा बड़ा बड़ी संख्या में दोनों संप्रदाय के गंणमान्य शामिल थे।
बताया गया कि पूजा व प्रतिमा विसर्जन के अलावा किसी प्रकार अन्य आयोजन जैसे नाटक, दंगल या सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अनुमंडल कार्यालय से लाईसेंस लेना आवश्यक है।

