बिहपुर। प्रखंड के औलियाबाद से एक युवक का लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर युवक की मां ने झंडापुर ओपी में सनहा दर्ज कराया है। उसने कहा है कि मेरा पुत्र कृष्णा कुमार 15 जुलाई को दिन के बारह बजे घर से त्रिमुहान कोसी घाट पर स्नान करने जाने की बातकह कर निकला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जब वह दिन के तीन बजे तक नहीं आया तो काफी तलाशा लेकिन उसका पता कहीं नहीं चला। इधर झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि सनहा दर्ज कर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।
